
Krishna Bhakti Path
Experience the divine love of Sri Krishna through devotion, mantra, and sacred bhakti practices.

Satvik Tantra Wisdom
Understand the sacred science of transformation, consciousness, and empowerment.

Sri Vidya Sadhana
A powerful and highly revered tantric path dedicated to the Divine Mother and inner awakening.

Scriptural Study
Dive deep into sacred scriptures and mystical texts through structured satsangs and teachings.
Playlist
जीवन में कभी न कभी ऐसा समय आता है जब सब के बीच भी हम अकेले हो जाते हैं। सगे सम्बन्धी , नाते रिश्तेदार सब कुछ परिस्थितिवश या प्रारब्धवश छूट जाते हैं। जब आप अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुज़र रहे होते हैं, तब आप स्वयं अपने लिए भी निर्णय नहीं ले पाते। निराशा का इतना गहरा अँधेरा होता है कि आप अपने अन्तर्मन की आवाज़ भी नहीं सुन पाते ...! मेरे जीवन के उस समय में हर रिश्ता टूट रहा था, हर ओर से आलोचना, भर्तस्ना, नुक्सान, कर्ज़ा, बिमारी ने ऐसे घेर हुआ था कि हर दिन सज़ा जैसा लगता था। खुद को बचाने की चाह आपसे ऐसे निर्णय करवा देती है जो आपकी अंतरात्मा के विरुद्ध होते हैं और ऐसे गलत निर्णय जिनसे आप ही नहीं अपितु पूरा परिवार ही बर्बाद हो जाये, आपको ग्लानि के गहरे दलदल में फेंक देते हैं। जीवन के ऐसे ही कठिन समय में, जब मेरा खुद पर से ही विश्वास उठ गया था, एक उम्मीद की किरण बनकर गुरुमाँ जीवन में आयीं। उनकी दी हुई दीक्षा, शिक्षा और साधनाओं ने न केवल मुझे उस कठिन दौर से निकाला बल्कि ऐसे नए मार्ग खोले जो कि मेरी सोच से भी परे थे। उनके बताये मार्ग पर चलकर आज न केवल मैं अपने परिवार का निर्वाह सम्मान पूर्वक कर पा रही हूँ, बल्कि कर्ज़ा उतरने के, आमदनी के... सबसे महत्वपूर्ण मानसिक स्थिरता और शांति के नए मार्ग स्वतः ही बन रहे हैं। श्रीकुल ने ना केवल मेरी भौतिक स्थिति को बदल दिया है बल्कि सबसे बड़ी चीज़ जो मुझे लौटाई है वो है आत्मसम्मान , आत्मविश्वास और ईश्वर के प्रति अगाध विश्वास
My journey with SRI KUL and Guru Maa has been truly life-changing. From the very beginning, I felt a deep sense of warmth, guidance, and spiritual connection that is difficult to describe in words. The teachings, practices, and wisdom shared in Sri Kul have transformed not only my mindset, but my entire way of experiencing life. Thanks to Guru Maa, I discovered clarity, inner strength, devotion, and a deeper connection with myself and the divine. Her grace, compassion, and guidance made every step of this journey feel sacred and meaningful. I will always remain grateful to Guru Maa for this beautiful journey and the immense positivity it has brought into my life.
I have always shared a deep devotion toward Maa Mahalakshmi, a bhakti that has naturally flowed through my family and been passed down to me by my parents. Before meeting Guru Maa, my devotion was primarily centered around rituals and the recitation of stotras. Joining Sri Kul became a turning point in my spiritual journey. Guru Maa not only helped me understand the deeper truth of Adi Para Shakti but also revealed the profound spiritual meanings and her divine manifestation. Through diksha I was able to experience a much deeper and more personal connection with my Ishta. That is where the true role of a Guru becomes evident. What makes Guru Maa even more special is that alongside her immense spiritual radiance and wisdom, she carries the nurturing love and compassion of a mother.
इस अनित्य एवं चंचल संसार में असंख्य आकर्षण, रंग और मोह के स्वरूप दृष्टिगोचर होते हैं, किंतु मेरे अंतर्मन के लिए यदि कोई परम आश्रय, परम शांति एवं वास्तविक सत्य है, तो वह केवल पूज्य गुरु माँ के पावन चरण हैं। उन्हीं की कृपा मेरे जीवन का आलोक, मेरा संबल तथा मेरे अस्तित्व का आधार बनी। पूर्वकाल में मैं केवल अपने सीमित परिचय, स्वभाव और सांसारिक बोध तक ही सीमित थी, परंतु जब गुरु माँ का सान्निध्य प्राप्त हुआ, तब मुझे “श्री कुल” के वास्तविक ज्ञान एवं आत्मिक पहचान का बोध हुआ। ऐसा प्रतीत हुआ मानो जीवन को एक नवीन दिशा, नवीन चेतना और आध्यात्मिक अर्थ प्राप्त हो गया हो। मेरा जन्म एक शांत, संस्कारित एवं शाक्त परिवार में हुआ। बाल्यकाल से ही जीवन अनेक अनुभवों और परिस्थितियों के मध्य आगे बढ़ता रहा। समय के प्रवाह के साथ विवाह हुआ और मैं भी सांसारिक दायित्वों तथा मोह-माया के जाल में उलझती चली गई। अनेक अवसरों पर ऐसा अनुभव हुआ मानो माँ के स्नेहमय आँचल से विलग होकर मैं इस जगत के मायावी भँवर में दिशाहीन भटक रही हूँ। ऐसे ही विषम एवं आत्मिक शून्यता से व्याप्त कालखंड में गुरु माँ का मेरे जीवन में आगमन हुआ। मेरे अंतःकरण को यह अनुभूति हुई कि स्वयं भगवती ने गुरु माँ के दिव्य स्वरूप में अवतरित होकर मुझे इस भवसागर, अज्ञान और मायिक भ्रमों से उबारने हेतु अपना करुणामय हाथ प्रदान किया। उनके सान्निध्य ने मेरे जीवन को केवल मार्ग ही नहीं दिखाया, बल्कि मेरे अंतर्मन को श्रद्धा, आत्मबल एवं आध्यात्मिक चेतना से भी आलोकित कर दिया।
At the lotus feet of my Guru, I offer my prayers and gratitude 🙏 You turned the mirror inward and showed me who I am, and where my soul belongs. Since you came into my life, happiness and love are no longer fleeting moments, they are my endless sky. I feel you as the quiet flame within, protecting me, guiding me, speaking through my own inner voice. That voice is your grace living in me. You are the rare union of supreme wisdom and boundless humility—the mark of a true Guru. In your presence, the world grows still. You are my home for peace, my safest shore, where the heart rests without fear. And your promise takes away all fear




